फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुरुस्त की जा रही ओवरब्रिज की लाइट व्यवस्था

Sat, 23 Mar 2024 02:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-अमर उजाला इंपैक्ट-
विज्ञापन

फोटो-06-ओवरब्रिज में लगते लाइट पोल।
फतेहपुर(औंग)। मलवां ब्लॉक के गोधरौली, चौडगरा, रानीपुर, रहसूपुर ओवरब्रिज पर क्षतिग्रस्त पोलों को ठीक कराकर लाइट व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। सभी ओवरब्रिज से कुछ लाइटें चोर चोरी कर ले गए थे। कुछ पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कुछ स्थानों पर पोल नहीं लगे थे। 10 मार्च को अमर उजाला ने ओवरब्रिजों में मुद्दे को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। एनएचएआई ने संज्ञान लेकर लाइटों को दुरुस्ती कराना शुरू कर दिया। ओवरब्रिज के नीचे अभी भी अंधेरा है। कार्यदाई संस्था पीएनसी के कर्मचारी मदनलाल ने बताया कि अभी एनएचएआई ने ओवरब्रिज के नीचे लाइट लगाने का अप्रूवल नहीं दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें