फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नशे में वाहन चलाने वालों के लाइसेंस होंगे जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने अध्यक्षता करते हुए सड़क सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नशे में वाहन चलाने वालों के लाइसेंस जब्त कर एआरटीओ को सौंपे जाएंगे। एआरटीओ को निर्देश मिले कि बिना परमिट और फिटनेस के विद्यालयी वाहनों पर कार्रवाई हो। उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं। हूटर, प्रेशर हॉर्न और मानक के विपरीत साइलेंसर पर भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और नाबालिगों के चलाने पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। लोक निर्माण विभाग हाईवे से जुड़ने वाले मार्गों पर स्पीड ब्रेकर और साइनेज लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें