फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक क्विंटल का लाइसेंस, 23.75 क्विंटल पटाखे स्टॉक में

विज्ञापन
फोटो-38-बकेवर का आतिशबाजी का विक्रेता राहुल गुप्ता। स्रोत: पुलिस - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जहानाबाद/बिंदकी। बकेवर में पटाखे पकड़े जाने के बाद जहानाबाद पुलिस ने मलाकापुर स्थित एक दुकान पर मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान लाइसेंस की निर्धारित सीमा से अधिक पटाखे बरामद हुए। बकेवर पुलिस ने मुसाफा के राहुल को चार क्विंटल पटाखे के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


राहुल ने पूछताछ में जहानाबाद के औरंगाबाद निवासी लाइसेंसी आतिशबाज इरफान आजाद से पटाखे खरीदना कबूला। इस आधार पर जहानाबाद पुलिस ने इरफान आजाद के मलाकापुर स्थित गोदाम में छापा मारा। इरफान ने भंडारण और बिक्री के लिए 100 किलोग्राम का लाइसेंस दिखाया। तलाशी में गोदाम से कुल 23.75 क्विंटल पटाखे बरामद हुए। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी इरफान आजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फोटो-38-बकेवर का आतिशबाजी का विक्रेता राहुल गुप्ता। स्रोत: पुलिस- फोटो : सांकेतिक

फोटो-38-बकेवर का आतिशबाजी का विक्रेता राहुल गुप्ता। स्रोत: पुलिस- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें