फोटो-11-सदर तहसील में नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेयी को ज्ञापन सौंपते लेखपाल। संवाद
फतेहपुर। उप्र लेखपाल संघ ने लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान किया है। संघ 10 वर्षों से अपनी मांगें उठा रहा है, पर समाधान नहीं हुआ। इसके विरोध में तीन अक्तूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा, जिसमें जिले के लेखपाल भी शामिल होंगे।
सदर तहसील लेखपाल संघ ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेयी को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि 14 सितंबर को ज्ञापन के बाद भी मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। 22 सितंबर से लेखपाल अतिरिक्त हल्कों का बहिष्कार कर रहे हैं। प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति, पदोन्नति, भत्तों में वृद्धि और नवनियुक्त लेखपालों का स्थायीकरण है।
आंदोलन में तीन अक्तूबर को संपूर्ण समाधान दिवस और आठ अक्तूबर से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार होगा। 17 अक्तूबर से संपूर्ण कार्य बहिष्कार और 24 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार होगा। ज्ञापन देने के दौरान तहसील अध्यक्ष हरि गोविंद सिंह, मंत्री प्रदीप कुमार, राहुल श्रीवास्तव, अनुपम कुमार, रजत तिवारी, योगेंद्र कुमार आदि लेखपाल मौजूद रहे।
फोटो-11-सदर तहसील में नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेयी को ज्ञापन सौंपते लेखपाल। संवाद