जाफरगंज। श्रीकृष्ण मेले में अब महज दो दिन शेष हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है लेकिन आयोजन स्थल के पास छह माह से झुका बिजली का खंभा खतरा बना हुआ है। शिकायत के बावजूद विद्युत निगम ने अब तक इसे ठीक नहीं कराया है।
विज्ञापन
मेले में सवारियां इसी मार्ग से निकलती हैं। पास के तालाब में भगवान श्रीकृष्ण के कालिया नाग का नाथने की लीला का मंचन भी होता है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में झुका पोल कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। पूर्व प्रधान अमरनाथ सोनकर ने बताया कि बिजली निगम को कई बार सूचना दी गई लेकिन पोल ठीक नहीं कराया गया।
फोटो-09-फतेहपुर: जाफरगंज कस्बे के बड़े तालाब के पास झुका बिजली का पोल। संवाद