फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज पाइप लाइनें बांट रही बीमारियां

Fri, 10 Jun 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
पीरनपुर मोहल्ले में भरा लीकेज पाइप लाइन का पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लीकेज पाइप लाइनें शहरवासियों में संक्रामक बीमारियां बांट रही हैं। लीकेज ठीक करने में नगर पालिका प्रशासन की हीलाहवाली से शहरवासियों को दूषित पानी नसीब हो रहा है। शिकायतों के बावजूद लीकेज ठीक करने में हीलाहवाली की जाती है।
विज्ञापन



शहर में जलापूर्ति के लिए बिछी पाइप लाइनों में लीकेज की भरमार है। शहर के वर्मा चौराहा से ज्वालागंज तक आधा दर्जन स्थानों पर पाइप लाइन से फव्वारे छूट रहे हैं। जलापूर्ति शुरू होते ही पानी सड़कों पर फैलता है। इतना नहीं कुछ लीकेज तो नालियों में हैं, जिनसे जलापूर्ति बंद होने पर गंदा पानी पाइप लाइनों में भरने लगता है। इसी तरह वर्मा तिराहे से चौक रोड पर दो स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज है।


मसवानी, पनी, तुराबअली के पुरवा में कई स्थानों पर पाइप लाइन से फव्वारे निकल रहे हैं। सर्वाधिक लीकेज वाले मोहल्ला पीरनपुर में हर घर में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लीकेज के रास्ते गंदा पानी पाइप लाइन में भर जाता है, जो आपूर्ति के साथ घरों में लगे नलों की टोटियों से निकल रहा है। शुरुआत में निकलने वाला पानी बदबूदार होता है, जिसे पीना तो दूर लोग चूल्हा बर्तन में भी उपयोग में नहीं ला पाते हैं।
विज्ञापन



वर्मा चौराहा, चौक रोड निवासी राजकुमार गुप्ता, वर्मा चौराहा से ज्वाला गंज रोड निवासी अमित शिवहरे, पीरनपुर के अकरम व दिलशाद का कहना है कि लीकेज ठीक करने के लिए नगर पालिका में कई बार लिखित शिकायत की गई, लेकिन लीकेज ठीक करने कोई नहीं आया। ऐसी हालत में हर रोज बड़ी मात्रा में पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। इसके साथ लोगों को दूषित पानी को उबाल कर पीना पड़ रहा है।


जलकल के अवर अभियंता गौरीशंकर पटेल का कहना है कि शहर की पुरानी पाइप लाइनें जर्जर हो गई हैं। ओवरहेड टैंक के माध्यम से जलापूर्ति करने में प्रेशर के कारण लीकेजों की संख्या बढ़ रही है। शिकायत मिलने पर सीमित संसाधनों में जल्द से जल्द लीकेज ठीक कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें