फोटो-05-विजेता टीम को शील्ड देते आयोजक। संवाद
धाता। ब्लॉक क्षेत्र के बह्मरौली खेल मैदान पर रविवार को आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में लौधना टीम ने तिलाहापुर टीम को पराजित किया। टॉस जीतकर लौधना टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी तिलाहापुर टीम की शुरुआत धीमी रही। लौधना के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए रन गति पर नियंत्रण बनाए रखा। निर्धारित 12 ओवर में तिलाहापुर की टीम तीन विकेट के नुकसान पर 70 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आकुल ने 16 गेंदों पर 17 रन की सर्वाधिक पारी खेली। अन्य बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लौधना टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। प्रदीप ने 16 गेंदों में 37 रन बनाए। सचिन ने मात्र 11 गेंदों में 36 रन की तेज पारी खेलकर मुकाबला एकतरफा कर दिया। लौधना टीम ने 4.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत अपने नाम की। मैच के दौरान पवन सिंह, राजेश सिंह, आलोक सिंह, आकाश, विक्रम, रामदास, राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।