फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खलिहान की जमीन पर कब्जे के विवाद में चटकी लाठी, नौ घायल

Fri, 11 Oct 2024 03:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। खलिहान की जमीन पर कब्जे के विरोध में दो पक्षों के बीच गुरुवार को लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे को गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गांव में खलबली का माहौल हो गया। दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव गांव निवासी गोविंद लाल मौर्य का दामाद बनवारी लाल जमीन खरीदकर निर्माण करा रहा है। उसी भूमि के बगल में खलिहान की सरकारी जमीन पड़ी है। गोविंदलाल का आरोप है कि गांव का मेवालाल व उसके परिवार के लोग खलिहान की जमीन पर टीनशेड डालकर कब्जा कर रहे हैं। बनवारी के विरोध करने पर मेवालाल पक्ष लाठी-डंडा लेकर पहुंचा और उस पर हमला किया। दोनों पक्ष के पुरुष व महिलाएं लाठी-डंडे लेकर आ गए। एक-दूसरे पर हमला किया। गोविंद पक्ष से दामाद बनवारीलाल, पुत्री अनीता देवी, पुत्र शिवम, रिंकू, प्रीति देवी, सूरजभान घायल हुए। दूसरे पक्ष से मेवालाल, अनूप, विकास को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घायलों को पीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें