जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में लैपटाप दिखाती मेधावी छात्र-छात्राएं
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर में सपा की ओर से वर्ष 2020 में इंटरमीडिएट के मेेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और छह मेधावियों को लैपटॉप देकर उत्साह बढ़ाया। विधान परिषद सदस्य दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
जय मां सरस्वती ज्ञानमंदिर स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। अपर्णा सिंह, रानी देवी, मनु मिश्रा, प्रिया लोधी, निशांत पटेल, भानवी द्विवेदी को लैपटॉप दिया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन यादव, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश पांडेय, जिला महासचिव देवीगुलाम, रामेश्वर दयालू गुप्ता, नफीसउद्दीन, चौधरी मंजरयार, जेपी यादव, बृजेंद्र यादव, अशोक सिंह, गुड्डू पाल, जसवीर सिंह, रामफल यादव, सुशील कुशवाहा, शिवा ठाकुर आदि मौजूद रहे।