फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन मालिक, टॉवर कर्मचारी ने साथियों संग की थी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर। 31 मई की रात ऐरायां सादात गांव स्थित इंडस कंपनी के मोबाइल टांवर से बैटरियों के चोरी होने की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस प्रकरण में टावर की जमीन के मालिक, दो कर्मचारियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 12 बैटरियां, तमंचा, उपकरण, चाकू आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुल्तानपुर घोष अरविंद कुमार गौतम व उनकी टीम ने शुक्रवार रात को ऐरायां सादात गांव के बाहर बने गोकुल प्रसाद के निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा और मौके से मोबाइल टावर से चोरी 50 में से 12 बैटरियां बरामद कीं। इसके साथ ही एक तमंचा, कारतूस, चाकू व बैटरी खोलने से संबंधित उपकरण बरामद किए। पुलिस ने 31 मई की रात टावर में हुई चोरी का शनिवार को खुलासा किया। इंस्पेक्टर एके गौतम ने बताया कि आरोपी बची हुई बैटरियों को बेचने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि ऐरायां सादात गांव में जिस जमीन पर इंडस मोबाइल टॉवर लगा है, वह जमीन आरोपी गोकुल प्रसाद की है। यहीं पर गोकुल का मकान भी है। जिसमें टावर टेक्नीशियन सुनील, आरोपी सरोज कुमार उर्फ मनोज व अंकुल सिंह रहते हैं। सरोज कुमार, अंकुल, गोकुल प्रसाद ने अपने दो साथियों संजय व भीम के साथ मिलकर 31 मई की रात टावर में लगी 50 बैटरियां खोल लीं और गांव बाहर गोकुल के ही दूसरे निर्माणाधीन मकान में छिपा दीं।
विज्ञापन

सरोज कुमार उर्फ मनोज निवासी बाबा बोध सिंह खेड़ा थाना मौरावां, उन्नाव। अंकुल सिंह निवासी पूरे बबुरिहा थाना सरेनी, रायबरेली। गोकुल प्रसाद निवासी सुल्तानपुर घोष। संजय निवासी पूरे बबुरिहा थाना सरेनी, रायबरेली। भीम निवासी बाबा बोध सिंह खेड़ा, उन्नाव।
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि चोरी की गईं 50 बैटरियों में 38 खागा कस्बे में अलग-अलग कबाड़ियों के यहां बेच दी गई हैं। पुलिस ने कबाड़ियों को चिन्हित कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें