फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फरार बबलू गैंग के जमीन कब्जाने के कारनामे उजागर

विज्ञापन
फोटो-42-फरार इनामी बबलू सिंह। सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म और सामूहिक छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की गिरफ्त से दूर एक लाख के इनामी बबलू सिंह गैंग पर जमीन कब्जाने, लोगों को डराने-धमकाने के आरोप सामने आने लगे हैं। मामले में एक पीड़ित ने डीएम से शिकायत की है। इस पर खागा एसडीएम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशनपुर थाने के जिहरवा गांव निवासी दिनेश ने शिकायत में बताया कि उसने मौजा गोपालपुर परगना हथगाम स्थित गाटा संख्या 304 में जमीन खरीदी थी। आरोप है कि खागा गढ़ी के बबलू सिंह गैंग ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया और दबाव बनाकर बैनामा कराने की कोशिश कर रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि 16 मार्च की शाम खागा जाते समय रास्ते में उसे रोककर मारपीट की गई। जेब में रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिए गए। शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीएम अभिनीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद उच्चाधिकारियों को आख्या भेजी जाएगी।

फोटो-42-फरार इनामी बबलू सिंह। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें