फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दिवाली पर बाजारों में बरसी लक्ष्मी, 100 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
फोटो-13-फतेहपुर: शहर के चौक बाजार में सजी दुकाने व लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। दिवाली के त्योहार पर रविवार को जिले के बाजारों में खरीदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से देर रात तक शहर से लेकर कस्बों तक बाजारों में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। लोगों ने घरों की सजावट और पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, मिट्टी के दीये, खील-बताशे, पूजा सामग्री, इलेक्ट्रिक झालरें और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

मिठाई और उपहार की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कारोबारियों ने जिले में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान जताया है। वहीं, बिंदकी में पटाखों का करीब 50 लाख रुपये का कारोबार हुआ।
शहर के चौक, पटेल नगर, आबूनगर और बाकरगंज के अलावा बिंदकी, खागा और बहुआ के बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। इलेक्ट्रिक और सजावटी सामान की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार पिछले साल की तुलना में सजावटी सामान की बिक्री बेहतर रही। बाजार में 50 से 700 रुपये तक की झालरों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन



खील-खिलौने और बताशों की भी रही मांग
दिवाली पूजन के लिए खील, बताशे, खिलौने और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं के साथ घरों को सजाने के लिए जरूरी सामान खरीदा। मिट्टी के दीयों और मोमबत्तियों की दुकानों पर भी देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।

मिठाई और गिफ्ट पैक की खूब हुई बिक्री
मिठाई की दुकानों पर सुबह से देर रात तक ग्राहकों का तांता लगा रहा। लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों को देने के लिए मिठाइयों के साथ ड्राई फ्रूट्स और गिफ्ट पैक खरीदे। बाजार में 200 से दो हजार रुपये किलो तक की मिठाइयां उपलब्ध रहीं। कारोबारियों के अनुसार, मिठाई और उपहार सामग्री के कारोबार में भी तेजी रही। इस क्षेत्र में करीब 20 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।

दिवाली पर जिले में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। सजावटी सामान, पूजा सामग्री, मिठाई, इलेक्ट्रिक झालरों और उपहार सामग्री की सबसे अधिक बिक्री हुई। इसके साथ ही वाहनों और जमीन की भी बड़े पैमाने पर खरीदारी हुई। त्योहार के दिन देर शाम तक बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल और खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

- मनोज साहू, जिलाध्यक्ष, उत्तम व्यापार मंडल।

फोटो-13-फतेहपुर: शहर के चौक बाजार में सजी दुकाने व लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें