फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में लाखों की चोरी

Sat, 07 Jul 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
theft at gujrat governor home - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
थाने से कुछ फासले पर स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र जाजीपर में दीवार में नकब लगाकर चोरों ने तीन लाख 84 हजार रुपये पार कर दिए। संचालक के गांव से लौटने पर घटना की जानकारी हो पाई। संचालक ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने छानबीन कर रिपोर्ट लिखने को कहा है।  
विज्ञापन

थाने के सामने जाजीपर गांव में खखरेरू  थाना क्षेत्र के कछरा गांव निवासी शिवप्रताप सिंह की पत्नी अर्पिता सिंह के नाम से स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित है। बताया गया कि केंद्र का संचालन कौशांबी निवासी सत्येंद्र सिंह करते हैं। पांच जुलाई की शाम संचालक ने केंद्र के अंदर ग्राहकों की जमा धनराशि तीन लाख 84 हजार रुपये रखा और अपने घर चला गया। रात में चोरों ने केंद्र की पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर रखी नगदी पार कर दी। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे संचालक ने केंद्र का ताला खोला तो पीछे की दीवार में नकब देख सन्न रह गया। अंदर रखे लॉकर का ताला टूटा था और लॉकर में रखी नगदी गायब थी। कुछ अभिलेख बिखरे पड़े थे। केंद्र संचालक ने बाहर निकलकर घटना की जानकारी पड़ोसियों की दी। चोरी की खबर फैलते ही भीड़ एकत्र हो गई। संचालक ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि केंद्र में चोरी की तहरीर मिली है, लेकिन मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें