अमौली में मंगलपुर टकौली गांव में शुक्रवार को कानपुर में इलाज करा रही बुखार से पीड़ित महिला की मौत हो गई। एक माह के अंदर टकौली गांव के चार लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्लाक के इस गांव के रहने वाले नारायण प्रसाद सचान की पत्नी सीता देवी कई दिनों से बीमार थीं। जिनका इलाज कानपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से गांव मातम और दहशत छा गई।
एक माह के अंदर गांव के एक पुरुष और 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है। यह तीनों मौतें भी बुखार से हुईं। सीएमओ डॉक्टर उमाकांत पांडेय ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाने की बात कही।