फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर में चार दिन पहले पति की मारपीट से घायल हुई महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बिंदकी सर्किल के बड़ी देवरी गांव निवासी शिव कुमार ने बेेटी रत्ना देवी (28) का विवाह 2012 में बकेवर थाना क्षेत्र के बरिगवां गांव निवासी सुनील के साथ किया था। सुनील कानपुर में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। 26 सितंबर को शिव कुमार ने बकेवर पुलिस में दामाद के खिलाफ बेटी को मारपीट कर घायल करने की सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने पति के खिलाफ 151 की कार्रवाई की थी। घायल महिला का इलाज चल रहा था जिसकी मंगलवार देर दोपहर मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता शिव कुमार ने बताया कि दामाद अक्सर बेटी को पीटता था। मारपीट के चलते ही वह बेटी को नहीं भेज रहे थे। हफ्ते भर पहले मिन्नतें करने पर भेजा था। उसे क्या पता था कि यह फैसला उसकी बेटी की जान का दुश्मन बन जाएगा। शोकाकुल पिता ने बताया कि दामाद ने बेटी की पिटाई करके उसे घोरहा पुलिया के पास छोड़ दिया था। बकेवर के थानेदार अरविंद गौतम ने बताया कि मायके पक्ष के संदेह पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें