गाजीपुर। कस्बे में आयोजित दो दिवसीय दंगल में पहले दिन अयोध्या के लाडी ने पंजाब के चट्टा को हरा दिया।
ग्राम प्रधान कुंवर विक्रम प्रताप सिंह ने पहलवानों का परिचय करा कुश्ती शुरू कराई।
दंगल में सूर्य प्रकाश बनारस और रानू अलीगढ़ की कुश्ती बराबर रही। देव कुमार लमेहटा और अंकुर शाहीपुर कि कुश्ती बराबर रही। चुन्नू मथुरा और श्रीराम लमेहटा की भी कुश्ती बराबर पर छूटी।
बबलू कठवारा और विनय चित्रकूट के बीच कांटे कि कुश्ती हुई, जिसमें बब्लू पहलवान ने विनय को पछाड़ा।
शाम छह बजे के बाद बाइकों की रोशनी में आठ पहलवानों के मध्य लाटरी डालकर चार जोड़े बनाए गए, जिसमें प्रथम कुश्ती शाकिर नूर मेरठ और रितेश हरिद्वार के बीच जो फाइनल नहीं हो पाई।
दूसरी कुश्ती पहलवान दुष्यंत दिल्ली और अंकित दिल्ली के बीच बराबर रही।
इस मौके पर भोला मिश्रा, रमेश कहार, कल्लू पाल, सुरेश सिंह परमार, बंटी सिंह, पूर्व प्रधान एजाज खान मौजूद रहे।