फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंजीपतियों के लिए बनाया गया कृषि कानून

विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते भाकपा के प्रदेश सचिव। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में हुआ।
विज्ञापन

जिसमें प्रदेश पार्टी सचिव ने भाजपा सरकार को जन विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून पूंजीपतियों को लिए बनाए गए हैं।
प्रदेश सचिव डॉ.गिरीश ने कहा कि कोरोना की आड़ में सरकार ने न केवल मजदूरों को तबाह कर दिया, बल्कि जमकर सरकारी धनराशि का बंदरबांट भी किया।
आज जो भी अपने अधिकार की आवाज उठाता है, उसका भाजपा सरकार मजाक उड़ाती है। पूरे देश का किसान आंदोलित है।
नए कृषि कानूनों से किसानों को खेत मजदूर बनाने की साजिश है। कानून बनाने से पहले ही अंबानी और अडाणी का एग्रीकल्चर पंजीयन कर दिया गया और गोदाम बनवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर अरविंद राज स्वरूप, मोतीलाल एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन रामऔतार सिंह, रामसजीवन सिंह, सुमन सिंह चौहान, राधेरमण पांडेय, राकेश प्रजापति, कामरेड रामचंद्र, कामरेड जगदेव, शिवसिंह यादव, कामरेड रामप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें