फतेहपुर। कानपुर के एक कार्यक्रम से वापस लौटी बाकरगंज की महिला को होम क्वारंटीन कराने के साथ ही उसका सैंपल प्रयागराज भेज दिया गया था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने से परिवार ने राहत की सांस ली। जिला महामारी विज्ञानी डॉ. अब्दुल्ला ने बताया कि महिला को तबीयत ठीक होने तक एकांतवास में रहने को कहा गया है।
उधर, मंगलवार को भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिल सकी है। मंगलवार तक 349 नमूने भेजे जा चुके थे। इनमें से 296 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। कोरोना सेल प्रभारी डॉ. केके श्रीवास्तव ने बताया कि 35 सैंपल और भेजे गए हैं। रिपोर्ट गुरुवार को मिलेगी।