फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन में रखे गए सभी छह की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण से मिलते लक्षणों के चलते जिन छह लोगों को स्पोट्रर्स कालेज में क्वारंटीन रखा गया था, उन सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली। रिपोर्ट आने के बाद छह में चार लोगों को उनके घरों के लिए भेज दिया गया। जबकि शेष दो लोगों को अभी स्पोर्ट्र्स कालेज में ही रखा गया है।
विज्ञापन

गैर प्रांतों से आए छह लोगों को नेवलापुर स्थित स्पोर्ट्र्स कालेज के छात्रावास में क्वारंटीन किया गया था। इन सभी के सैंपल को जांच के लिए वाराणसी की लैब भेजा गया था। बुधवार को सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आना राहत भरी खबर है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद चार लोगों को उनके घरों के लिए भेज दिया गया है। अभी चौदह दिन उन्हें होम क्वारंटीन रहना होगा। कोरोना सेल प्रभारी डॉ. के.के. श्रीवास्तव ने बताया कि शेष दो लोगों के जमात से ताल्लुक होने की संभावना के चलते अभी और चौदह दिनों तक स्पोर्ट्र्स कालेज में ही रखा जाएगा। इसी क्रम में दो दिन पूर्व महोबा से लौटे नौ मजदूरों में भी कोई लक्षण न होने के कारण उन सभी को स्पोर्ट्र्स कालेज से शेल्टर होम में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि यह सभी नौ मजदूर भी सामान्य हैं, किसी में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं।
अहमदाबाद और सूरत से लौटे चार युवक क्वारंटीन
फतेहपुर। पुराने छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बुधवार को छह नए लोगों को स्पोर्ट्र्स कालेज में क्वारंटीन किया गया। जिनमें से गैर प्रांतों की यात्रा होने के कारण चार लोगों के खून का नमूना लेकर जांच के लिए सैंपल वाराणसी भेजा गया है।
विज्ञापन

कोरोन सेल के प्रभारी डॉ. के.के. श्रीवास्तव ने बताया कि स्पोर्ट्र्स कालेज में बुधवार को छह लोगों को क्वारंटीन पर रखा गया। जिसमें से दो लोग अहमदाबाद और दो सूरत से आए थे। इन चारों के सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी लैब भेज दिए गए। देर शाम को दो लोग धाता ब्लाक क्षेत्र से भी लाकर क्वारंटीन किए गए। हालांकि देर से आने के कारण इनके सैंपल नहीं भेजे जा सके। उन्होंने बताया कि इन दोनों के नमूने आज गुरुवार को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें