फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रस्सी कूद में कोमल पहले स्थान पर रहीं

Thu, 29 Feb 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 22- डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता में शतरंज खेलती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन




- दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

- रस्साकसी, शटल रन, रस्सीकूद, थ्रो बॉल प्रतियोगिताएं हुई



संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन रस्साकसी, शटल रन, रस्सीकूद, थ्रो बॉल प्रतियोगिताएं हुई। रस्सी कूद में बीए की छात्रा कोमल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।



एसोसिएट प्रोफेसर प्रशांत द्विवेदी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्राओं ने विविध प्रतियोगिताओं में मॉडल, पोस्टर व स्लोगन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


क्रीड़ा प्रभारी शरद चंद्र राय ने बताया कि रस्सी कूद प्रतियोगिता में कोमल सिंह (बीए तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुबस्सिरा ने द्वितीय और मीना पटेल तीसरे स्थान पर रहीं। शटल रन प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की रोशनी विश्वकर्मा ने बाजी मारी। गीता दूसरे स्थान पर रहीं।



बीए प्रथम वर्ष की सायमा तृतीय स्थान पर रहीं। थ्रो बॉल में बीएससी तृतीय वर्ष की सायमा रईस की टीम अव्वल रही। बीए प्रथम वर्ष की सचिता देवी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय वर्ष की वर्षिता एम कैथल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


खो-खो प्रतियोगिता में सचिता की टीम पहले स्थान पर रही। सायमा रईस की टीम ने दूसरा स्थान तथा मनप्रीत कौर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर प्रशांत द्विवेदी ने किया। इस मौके पर डाॅ. राम दर्शन, प्राचार्य प्रो. सरिता गुप्ता, डॉ. अजय कुमार, रमेश सिंह, डॉ. राज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें