फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नरौली मार्ग में बनने लगा पुल

Thu, 29 Feb 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय -07- जल सत्याग्रह करते ग्रामीण (फाइल फोटो)
विज्ञापन

-08- मौके पर काम कर रही कार्यदाई संस्था। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनपुर। यमुना तिरहार के गढ़ा ग्राम सभा का मजरा नरौली में लघु पुल निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी हैं। पुल बनने के बाद इस गांव की पांच हजार की आबादी को बरसात के समय आवागमन के लिए अब नाव का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
गढ़ा जीआईसी के पास से नरौली तक पक्की सड़क तो है लेकिन बरसात और बाढ़ के समय गांव के किनारे बने नाले में यमुना का पानी आ जाता था। इससे चारों तरफ पानी से घिरने के बाद यह इस गांव का मुख्य मार्ग भी डूब जाता था। ग्रामीणों ने इसके लिए जल सत्याग्रह भी किया और पुल बनवाने की मांग लगातार शासन से कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के जल सत्याग्रह के दौरान पहुंची क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने लोगों को आश्वासन दिया था अगली बाढ़ तक ग्रामीणों को इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। गांव के विनीत गर्ग, राजेंद्र निषाद, राम आसरे, विजय निषाद, राम भरोसे ने बताया लगातार हम लोग इस समस्या से परेशान थे और अब राहत मिलने की उम्मीद है। गढ़ा कोट मार्ग से नरौली संपर्क मार्ग में लघु सेतु का निर्माण कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी 257.84 लाख कराएगी। पुल से दोनों तरफ पहुंच मार्ग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें