फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किशुनपुर रोड ओवरब्रिज पर घंटेभर जाम, एंबुलेंस और स्कूली बसें फंसी

विज्ञापन
फोटो-42-रेलवे ओवरब्रिज में लगे जाम में फंसी एंबूलेंस। संवाद
विज्ञापन
खागा। नगर के किशुनपुर रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण जाम लग गया। करीब एक घंटे तक लगे जाम में तीन एंबुलेंस, पुलिस वाहन और स्कूली बसें भी फंसी रहीं। तेज धूप में फंसे वाहन सवारों और स्कूली बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जाम के दौरान ओवरब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। एंबुलेंस में मौजूद मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी, जबकि स्कूली वाहनों में बैठे बच्चे गर्मी से परेशान दिखे। लोगों को करीब एक घंटे तक जाम से जूझना पड़ा।
राहगीरों का कहना है कि ओवरब्रिज के दक्षिणी छोर पर अनाधिकृत रूप से संचालित टेंपो स्टैंड के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। यहां आड़ा-तिरछा खड़े ई-रिक्शा, टेंपो और डग्गामार बसें यातायात में बाधा बनती हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी प्रवीण पांडेय ने बताया कि किशुनपुर रोड पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं किए जाते। उन्होंने ओवरब्रिज के पास पुलिस की नियमित तैनाती की मांग की है।

फोटो-42-रेलवे ओवरब्रिज में लगे जाम में फंसी एंबूलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें