फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ममेरे भाई की शादी में आया किशोर गंगा नदी में डूबा, तलाश जारी

Mon, 13 Mar 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। ममेरे भाई की शादी में आया किशोर गंगा में नहाते समय डूब गया। उसे बचाने की कोशिश में छोटा भाई भी गहराई में चला गया। हालांकि एक किसान ने छोटे को बचा लिया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शाम तक रेस्क्यू चला। कोई पता नहीं लगा। शादी वाले परिवार में मातम का माहौल छा गया। हिमांशु के लापता होने से शादी वाले घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां निवासी सुरेंद्र पासवान मजदूरी करते हैं। उनका बड़ा पुत्र हिमांशु (13) अपने छोटे भाई अरुण (11) और मां सोनी के साथ कल्यानपुर थाने के लहंगी गांव में ममेरे भाई महेश की शादी में शामिल होने आया था। कुछ बाराती रविवार तड़के करीब चार बजे अपने-अपने घर लौट गए। सुबह करीब नौ बजे दूल्हे महेश की दो दर्जन महिलाएं और बच्चे गांव किनारे गंगा स्नान करने पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इन दिनों गांव के पास नदी में पानी कम है। इसलिए लोग कटरी पार कर नहाने पहुंचे। वहां पर तीन से चार मीटर दूर तक पानी कमर तक है। हिमांशु नहाने के दौरान आगे चला गया। आगे गहराई होने पर हिमांशु डूबने लगा तो छोटा भाई अरुण उसे बचाने के लिए पहुंचा। गहराई होने पर दोनों भाई डूबने लगे तो कटरी में ही फसल बोये पसिया खेड़ा निवासी छोटका निषाद चीख पुकार सुनकर दौड़े और तैरकर अरुण को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

इसके बाद गहराई में जाकर हिमांशु को खोजने की कोशिश की पर उसका कुछ पता नहीं लगा। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस करीब दोपहर 11 बजे पहुंची। पुलिस को देखकर परिजन भड़क उठे और देर में आने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने बक्सर घाट से स्टीमर बुलाया। स्टीमर से कांटा फंसाकर हिमांशु की खोजबीन चालू की।
इधर, ग्रामीण नाविक जाल बिछाकर खोजबीन में जुट गए। शाम करीब पांच बजे तक हिमांशु का पता नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि किशोर की खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है। पता नहीं लगने पर एसडीआरएफ बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें