फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप के गड्ढे में गिरकर वृद्ध किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शुक्रवार को वृद्ध किसान की नलकूप के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी तब हुई, जब परिजन सुबह नलकूप पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

बकेवर थानाक्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी श्रीराम उत्तम(69) गांव किनारे बने अपने नलकूप के पास रहते थे। परिजन सुबह-शाम वहां आते थे। गुरुवार शाम श्रीराम खाना खाकर सो गए। सुबह जब परिजन नलकूप पर पहुंचे तो वह नहीं मिले।
खोजबीन में पता चला कि नलकूप के गड्ढे में गिरने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस बकेवर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के कहने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें