फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत में चाचा की मौत, भतीजा घायल

Sat, 29 Oct 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
घायल सोनू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर शुक्रवार की रात दो ट्रक भिड़ गए। इसमें एक ट्रक के चालक की मौत हो गई, खलासी घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक के झारखंड में रहने वाले परिजनों को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन



ट्रक चालक बजरंगी (45) झारखंड प्रांत के देवगढ़ जिले में मदनपुर थानाक्षेत्र निवासी गोविंद का बेटा था। वह खलासी के तौर पर अपने साथ भतीजे सोनू सिंह(22) को रखता था। दोनों कानपुर से दाल का भाड़ा लादकर झरिया के लिए रवाना हुए थे। सदर कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर एआरटीओ दफ्तर के पास रात लगभग साढ़े 12 बजे यह ट्रक हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसाचा।

सूचना पर पुलिस पहुंची। क्रेन से ट्रक हटवाने के बाद फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला जा सका। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने लक बजरंगी को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि चालक के परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें