फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अपहृत छात्रा को अहमदाबाद के होटल से कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। तीन दिन से लापता छात्रा को अहमदाबाद के होटल से बंधकों से पुलिस ने मुक्त कराया है। छात्रा की परिजनों से वीडियो कांफ्रेंसिंग में बात कराई। स्थानीय पुलिस छात्रा को लेने अहमदाबाद रवाना हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत उसके भाई व पिता पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा चांदपुर थाना क्षेत्र के न्यूरी गांव के एक शिक्षण संस्थान में नौ की छात्रा है। वह 20 जुलाई को घर से विद्यालय को निकली, लेकिन शाम तक लौटी नहीं। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की। इसके बाद छात्रा के पिता ने बांदा के अतरहट निवासी दामिनी, उसके पिता प्रवीण कुमार व भाई अमरीश के खिलाफ पुत्री को बहला फुसला ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस छात्रा की तेजी से तलाश कर रही थी।
उधरए अहमदाबाद में बुधवार को एक होटल में शक के आधार पर स्थानीय क्राइम ब्रांच टीम ने छापेमारी किया। होटल के एक कमरे से आरोपी महिला व छात्रा मिली। दोनों से पूछताछ में अपहरण का खुलासा हुआ। टीम ने छात्रा की पिता से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात कराई। पिता की पहचान के बाद टीम ने छात्रा को बंधक मुक्त कराकर आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। जाफरगंज पुलिस की गठित टीम आरोपी महिला व छात्रा को लेने के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि टीम भेजी गई है। उन दोनों के यहां आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें