बिंदकी। कस्बे में भूमिगत गैस लाइन बिछाने में जलापूर्ति की वाटर लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इससे कस्बे में लोगों को गंदा पानी पीने का मजबूर होना पड़ रहा है। एक स्थान पर मरम्मत होने के बाद गैस लाइन बिछाने वाले दूसरे स्थान पर वाटर लाइन क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं। गंदा पानी पीने से कस्बावासियों में संक्रामक बीमारी का खतरा पैदा हो गया है।
कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी में 22 जुलाई को गैस लाइन डालने के दौरान वाटरलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दो हजार से अधिक की आबादी में गंदे पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। कई घरों में पूरी तरीके से पानी पहुंचना बंद हो गया। दो दिन बाद बुधवार को वाटरलाइन ठीक करने का काम चलता रहा। इस दौरान मोहल्ले के लोग पानी की समस्या से जूझते रहे। बुधवार देर शाम तक चले काम के बाद जलापूर्ति बहाल हो पाई, लेकिन गंदा पानी आने का सिलसिला थमा नहीं है। नगर पालिका के ईओ चंद्र कृष्ण पांडेय ने बताया कि पाइप लाइन मरम्मत करा दी गई है, फिर भी पानी गंदा आ रहा है, तो दोबारा मरम्मत कराई जाएगी।
......................