थरियांव। पड़ोसी के रिश्तेदार ने 17 साल की किशोरी को अगवा कर लिया। करीब 14 दिन बाद परिजनों को जानकारी हुई तो पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की किशोरी 22 जनवरी की दोपहर मवेशियों को चराने जंगल गई थी।
इसके बाद घर नहीं लौटी। परिजन उसकी खोजबीन करते परेशान हो गए। पिता ने बताया कि खोजबीन के दौरान पता लगा कि थरियांव के एक गांव का रहने वाले युवक ने बेटी का अपहरण किया है।
आरोपी युवक की उसके पड़ोस में रिश्तेदारी है। पड़ोसी के घर बेटी का आना जाना भी था। आरोपी बेटी को झांसा देकर अपहरण कर ले गया है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
किशोर लापता परिजन बेहाल
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर बाबूराम भट्ठा के पास रहने वाले संकटा प्रसाद का बेटा अभिषेक कुमार उर्फ आशू (15) मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे साइकिल में हवा डलाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।