फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर घंटी बजाए, कुंडी खटखटाए, खोजे जा रहे कोरोना रोगी

विज्ञापन
Khanapuri is being done in the name of Corona investigation - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की तलाश के लिए शुरू हुआ अभियान औपचारिकता तक सीमित दिख रहा है।
विज्ञापन

जिले भर में लगीं 915 टीमों में घर-घर पहुंच तो रही हैं लेकिन बगैर घंटी बजाए, कुंडी खटखटाए दरवाजे पर नंबर डालकर लौट रही हैं।
इसके बाद घर या फिर कार्यालय में बैठकर रिपोर्ट तैयार कर रहीं हैं। करीब सप्ताह भर में इन टीमों ने 55 हजार घरों को कवर कर लिया है।
जिस तेजी से कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है उसे देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने घर-घर पहुंचकर रोगी खोजने का अभियान छेड़ रखा है।
वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिले की 30 लाख की आबादी है। ये पांच लाख 40 हजार घरों में रहती है।
हर घर में जाकर जांच के लिए पांच जुलाई से ग्रामीणांचल में 848 और शहरी क्षेत्र में 67 टीमें लगाई गई हैं। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एएनएम, आशा बहू शामिल है।
टीमों को एक-एक घर पहुंचकर बीमारियों के लक्षण के बारे में पड़ताल करनी है। विभाग से इनको पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर दिए गए हैं। बुखार का नापने को थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

टीमें फील्ड पर निकल तो रही हैं लेकिन कोरोना के चलते घर-घर पहुंचकर सिर्फ औपचारिकता भर पूरी रही हैं।
यानि टीमें जांच के बिना ही दरवाजे पर नंबर डालकर आगे बढ़ जाती हैं। कोरोना के भय से टीमें हर घर के लोगों से मिलने से कतरा रही हैं।
पटेल नगर के सचिन पटेल ने बताया कि सुबह आठ बजे एक ऐसी ही टीम दरवाजे आई। जब तक वह बाहर आए तब तक टीम जा चुकी थी।
ऐसा ही कहना शादीपुर इलाके के छोटू शुक्ला का है। बोले, जिस तरह घर-घर रोगी की पहचान का सिलसिला चल रहा है उससे आम जनता का भला नहीं होने वाला है। हां, स्वास्थ्य विभाग जरूर खुद की पीठ थपथपा सकता है।
नोडल अफसर एसीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि यह अभियान 15 जुलाई तक चलना है। शनिवार तक दो लाख 40 हजार परिवार कवर किए जा चुके हैं। सारी टीमों को पल्स आक्सीमीटर और थर्मामीटर की उपलब्धता कराई जा चुकी है। चूंकि यह वक्त एहतियात बरतने का है। इससे स्वास्थ्य टीम भी डोर बेल बजाने और कुंडी खटखटाने से बच रही हैं। एसीएमओ ने बताया कि चल रही कवायद की क्रास चेकिंग कराई जा रही है।
बोले लोग...
फोटो संख्या- 26 दिभाकर सिंह
नासिरपीर मोहल्ले में रहने वाले दिभाकर सिंह का कहना है कि पूरा विश्व वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में जो काम होना चाहिए वह पूरी तरह से व्यवस्थित अंदाज मेें। घर घर पहुंच रही टीमों में से तमाम खानापूरी कर रही हैं।
फोटो संख्या- 27 ऋषभ सिंह
नहर कालोनी के सामने रहने वाले ऋषभ कहते हैं कि कोरोना संक्रमण के दौर में एहितियाती कदम काबिलेगौर हैं लेकिन इसकी मानीटिरिंग की भी दरकार है। प्रशासन की टीम आकर जिस तरह का काम कर रही है उससे भला होते नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

फोटो संख्या- 28 सचिन पटेल
पटेल नगर निवासी सचिन पटेल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वृहद स्तर पर पहचान के लिए सरकार का यह कदम काफी अच्छा है। स्वास्थ्य टीमें काम भी कर रही हैं लेकिन उतनी मुस्तैदी से काम करतीं नहीं दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें