फोटो-24-आसोथर के सर्वोदय इंटर कॉलेज असोथर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र
असोथर। सर्वोदय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें फतेहपुर सदर, बिंदकी और खागा तहसील की सीनियर, जूनियर व मिनी जूनियर वर्ग की बालक-बालिका टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में खागा की टीमों ने दबदबा बनाया, जबकि बालिका वर्ग में फतेहपुर सदर की टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर और विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष सिंह चौहान ने किया। बालिका सीनियर वर्ग के फाइनल में फतेहपुर सदर विजेता और बिंदकी उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में बिंदकी ने पहला और खागा ने दूसरा स्थान हासिल किया। मिनी जूनियर वर्ग में खागा विजेता और फतेहपुर सदर उपविजेता रही।
बालक सीनियर वर्ग में खागा की टीम ने पहला और फतेहपुर सदर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में भी खागा विजेता और फतेहपुर सदर उपविजेता रही। मिनी जूनियर वर्ग में खागा ने पहला और फतेहपुर सदर ने दूसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में विजयकरन श्रीवास्तव, मोनू कुमार, प्रदीप सिंह चौहान, अनिल चौधरी, हरिशंकर यादव और संदीप पांडेय रहे।
फाइनल मुकाबलों की कमेंट्री लवकुश सिंह ने की। इस दौरान जिला क्रीड़ा सचिव भोला सिंह, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक वीरेश सिंह तोमर, कमाल अहमद सिद्दीकी, आलोक सिंह समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र मौजूद रहे।
फोटो-24-आसोथर के सर्वोदय इंटर कॉलेज असोथर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र