फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर गिराने पहुंची टीम को खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ब्लॉक हसवा के चक कोर्रा सादात में मंगलवार को घर गिराने पहुंची टीम को खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि किसी शिकायत का हवाला लेकर एक महिला समेत टीम के कर्मी गांव में एक घर गिराने पहुंचे थे। उनके कार्रवाई शुरू करते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उनकी टीम से तीखी नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर टीम मौके से चुपचाप लौट आई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया, लेकिन थाने में टीम के सदस्यों ने शिकायत नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना और स्पष्ट आदेश के इस तरह की कार्रवाई करना गलत है। अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कलक्ट्रेट में तैनात एक बाबू के रिश्तेदार के इशारे पर घर तोड़ने की कार्रवाई करने की कोशिश की गई। वहीं पूरे मामले में एसओ घटना को लेकर कोई बयान देने से बच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें