फतेहपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में यूपी दिवस धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश की विरासत विषय पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रही। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों प्रमाणपत्र और आवासों की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की।
प्रेक्षा गृह परिसर में में विभिन्न विभागों में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगी प्रदर्शनी का केंद्रीय राज्यमंत्री विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक विकास गुप्ता, विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी ने संयुक्त रूप से फीता काटने के बाद दीप जलाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मलवां और तेलियानी की बालिकों ने उत्तर प्रदेश की संस्कृति पर आधारित नाटक और गीत प्रस्तुत किए।
जनप्रतिनिधियों ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट भी बांटे गए। राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक आसिया फारूकी, राज्य सरकार से पुरस्कृत चंपा शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डीएम सी इंदुमती, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रौल, परियोजना निदेशक डीआरडीए शेषमणि सिंह, उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
.........