फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल गोद लेने से क्या होगा सांसद जी

Sun, 20 Mar 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
गांव में घुसते ही बदहाल सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के इरादे से सभी सांसदों, विधायकों से गांव गोद लेने को कहा था। इसी कड़ी में सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने भी बिंदकी क्षेत्र के अमौली विकास खंड का आदर्श परसेढ़ा गांव गोद लिया। कुछ दिन गांव में लग्जरी गाड़ियां दौंड़ी, नेता-अफसर आए, लेकिन उत्साह जल्दी ही ठंडा पड़ गया। डेढ़ साल गुजर गए, लेकिन जो विकास का सपना लोगों ने देखा था, वह सपना ही रह गया। अब तो लोग कहने लगे हैं कि गोद लेने से ही गांव का विकास हो जाएगा।
विज्ञापन


चार हजार की आबादी वाले गांव में जाने के लिए एक कच्चा रास्ता है। वह भी जगह-जगह कीचड़ से सराबोर है। गांव में आने वाले हर शख्स का पहला सामना इसी कीचड़ से होता है। वहीं गांव में स्वच्छता अभियान की खिल्ली उड़ रही है। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर और जलभराव से मच्छरों का प्रकोप है।

गांव गोद लेते समय ग्रामीणों को आश्वासन मिला था कि एक वर्ष में चहुंमुखी विकास होगा । खाद्य प्रसंस्करण विभाग से एक प्लांट लगवाएंगे। यहां के लोगों को अचार, मुरब्बा जैसी चीज बनाने की ट्रेनिंग मिलेगी। बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। एक मिनी स्टेडियम बनवाएंगे। नई पानी की टंकी बनेगी। जिससे घर-घर पानी पहुंचेगा। एक छोटा अस्पताल यानी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र बनवाएंगे।
विज्ञापन


विकास के नाम पर गांव में 280 शौचालय, 58 लोहिया आवास, तीन आरसीसी रोड, 52 को समाजवादी पेंशन, 25 कोे विधवा, 17 को विकलांग पेंशन दी गई है। हालांकि कई निर्माण कार्यों के मानक विहीन होने के ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें