फतेहपुर। सुहागिनों ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रख पूजन कर पति की लंबी आयु के लिए कामना की। शुक्रवार को सुहागिनें दिनभर करवा चौथ पूजन की तैयारियों में जुटी रहीं। रात आठ आतिशबाजी के बीच सुहागिनों ने चांद का स्वागत किया। इसके बाद घरों की छतों पर पूजन शुरू हुआ।
करवा वृत को लेकर सुहागिनें सप्ताह भर पहले से तैयारी शुरू करती हैं। पहली बार करवा वृत रखने वाले कई जोड़ों ने सामूहिक वृत रखा। इसके बाद पूजन के बाद एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर पानी पीकर व्रत तोड़ा। करवा पर हैसियत के हिसाब से पतियों ने पत्नी मांग के अनुरूप ज्वैलरी से लेकर साड़ी और सूटों की खरीद की।
इसे लेकर दो दिन से सराफा और कपड़ा बाजार में खासी भीड़भाड़ रही। संपन्न परिवारों ने चांदी के करवा खरीदे। मध्यम तबके के परिवारों में पीतल के करवा खरीदकर पूजन किया गया। आम परिवारों में मिट्टी का करवा में महिलाओं ने पूजन किया।
सुहागिनों ने नए कच्चे चावल का आटा, चीनी, मेवा और खोया के लड्डू तैयार किए। इसके बाद करवा हल्दी और चावल से रंगकर कलश की तरह तैयार किया। इसके बाद शाम सात बजे से घर की छतों पर जाकर चांद के दीदार होने का इंतजार करती दिखी। आतिशबाजी के साथ चांद दिखते ही पूजन कर आरती उतारी। इसके बाद पति की आरती उतारने के बाद पति के हाथों निर्जला व्रत तोड़ा।
जेल में बंद 25 सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत
फतेहपुर। जिला कारागार में निरुद्ध 25 महिलाओं कारागार में करवा चौथ का व्रत रखा। इन महिलाओं में 17 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके पति भी कारागार में बंद हैं। महिलाओं के व्रत के लिए पूजा सामग्री, करवा व्रत तोड़ने के लिए फ्रूटी, जूस, मिठाई आदि की व्यवस्था कारागार प्रशासन ने की। प्रयास यह है किया गया कि कारागार में निरुद्ध महिला बंदी अपने पतियों का चेहरा देखकर व्रत तोड़े। इसके लिए आवश्यक इंतजाम जेल प्रशासन ने किए हैं।
फोटो-33-हुसेनाबाद में पति पिंटू की पूजा करती दिव्यांशी। स्रोत स्वयं
फोटो-33-हुसेनाबाद में पति पिंटू की पूजा करती दिव्यांशी। स्रोत स्वयं
फोटो-33-हुसेनाबाद में पति पिंटू की पूजा करती दिव्यांशी। स्रोत स्वयं