फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आउट और नॉटआउट पर भिड़े कानपुर और जिगनी के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के गढ़ी में रविवार देर शाम क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान छक्के की गेंद और कैच पकड़ने पर आउट और नॉटआउट को लेकर कानपुर और जिगनी की टीम के खिलाड़ियों में विवाद हो गया। घटना के दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट तक की नौबत आई। इसे आयोजकों ने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष गुफरान खां ने बताया कि छठवें ओवर की आखिरी गेंद पर दोनों टीमों के बीच विवाद हो गया। जिगनी टीम के कप्तान गोलू ने बताया कि उन्होंने छक्का जड़ा लेकिन कानपुर के नसीम खान ने बाउंड्री के बाहर पैर रखते हुए कैच पकड़ ली। जिगनी टीम इसे छक्का मान रही थी। वहीं कानपुर टीम के खिलाड़ियों का दावा था कि कैच बाउंड्री के अंदर पकड़ा गया है। इसी बात को लेकर बहस बढ़ी और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्यों ने बीच-बचाव कर खिलाड़ियों को समझाया और मामला नियंत्रित किया। गढ़ी के प्रधान नईम खां ने बताया कि टूर्नामेंट सोमवार को भी जारी रहेगा। इसे रद्द नहीं किया जाएगा। कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि दोनों टीमें मैच खेलने के लिए तैयार हैं। विवाद समाप्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें