नहर किनारे मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं, लेकिन फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी सजीव कुमार के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही हैं ताकि किशोरी की पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि यदि तीन दिन के भीतर पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।