फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डेडलिफ्ट में कन्हैया लाल ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
फोटो-05-कन्हैया लाला को प्रमाण पत्र प्रदान करते आयोजक। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
धाता। नगर पंचायत धाता निवासी कन्हैया लाल सोनकर ने पूर्वांचल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। मऊ जिले के गाजीपुर रोड स्थित प्रतियोगिता स्थल पर आयोजित चैंपियनशिप में उन्होंने 74 किलोग्राम भार वर्ग की डेडलिफ्ट स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच कन्हैया लाल ने अपने भार वर्ग में सबसे अधिक वजन उठाकर निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे धाता क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
स्वर्ण पदक जीतने के बाद कन्हैया लाल सोनकर ने सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, प्रशिक्षकों और साथियों को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

कन्हैया ने बताया कि पिता फूलचंद्र, माता और बड़े भाई ने हर कदम पर उनका मनोबल बढ़ाया और कठिन समय में पूरा सहयोग किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि खिलाड़ियों को उचित प्रोत्साहन और सुविधाएं मिलें तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

फोटो-05-कन्हैया लाला को प्रमाण पत्र प्रदान करते आयोजक। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें