फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा पर ख्ाूब बरसे फूल

Wed, 06 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यात्रा निकालते गायत्री परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार शांतिकुंज से आई शक्ति चेतना कलश यात्रा शहर में घूमी तो लोगों ने खुशी से फूलों की वर्षा की। विभिन्न समुदाय के लोगों ने जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। कलश यात्रा में चल रहे भक्तों ने सभी को एकता और शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन


कलश यात्रा मंगलवार को गुरुद्वारा से प्रारंभ हुई जो रेलवे स्टेशन होते हुए शादीपुर, पटेलनगर, आईटीआई रोड, वर्मा चौराहा, कलक्टरगंज, हरिहरगंज, देवीगंज होते हुए आवास विकास पहुंची। यहां पर सदर बसपा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी, विकास त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू, सुशील सिंह चंदेल, मनोज घायल, विजय लक्ष्मी साहू, प्रदीप गर्ग, विपिन बिहारी शरन, एसपी शुक्ला, रविकांत मिश्र, विद्या भूषण तिवारी, आशीष शुक्ला, रोहित सिंह, राजीव सेंगर आदि ने स्वागत किया। बसपा नेता ने हलुआ का प्रसाद वितरित कराया।

इसी प्रकार गुरुद्वारे के पास अभय प्रताप सिंह, आवंती बाई चौराहे के समीप राजकुमारी लोधी, जोनिहा चौराहा के पास दिनेश तिवारी खलीफा, सांई मंदिर कलक्टरगंज के समीप अमित शिवहरे ने स्वागत किया। हरिद्वार की ओर से गायत्री महायज्ञ एवं सर्व समाज विराट संस्कार कलश यात्रा के आगमन पर जीटी रोड मैरिज हाल के सामने नगरीय विकास समिति के सचिव हाजी रजा के नेतृत्व में सभासदों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष विनय तिवारी, एनुल आबदीन हुमायू, धीरज, राहत, सादाब, इंद्रसेन, गोपाल रस्तोगी, देवेश त्रिपाठी, नवाब भाई, मुन्ना, अहमद, राजू मौजूद रहे। यात्रा के समापन के बाद हरिद्वार से आए कलश को विकास त्रिवेदी के आवास विकास स्थित आवास में रखा गया है। विकास ने बताया कि स्थापित कलश की लगातार पूजा की जाएगी। अप्रैल 2017 में 21 सौ कन्याओं की शादियां होंगी और 11 सौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें