फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर(फतेहपुर)। मलवां थानाक्षेत्र के मीरमऊ पैगंबरपुर की एक महिला की झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हुई है। महिला की मौत होते ही झोलाछाप क्लीनिक बंद करके भाग गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मीरमऊ पैंगबरपुर गांव निवासी किसान मोहनलाल लोधी की पत्नी सोहनी देवी (50) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। गुरुवार की शाम परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में आदमपुर में झोलाछाप के क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया। झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाया, इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन महिला का शव घर ले गए। उधर, महिला की मौत होते ही वह भाग गया। शुक्रवार सुबह परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शेरसिंह राजपूत ने बताया कि महिला के परिजनों की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें