फतेहपुर। शराब के उधार रुपये लेनदेन के विवाद में बुलेट सवार युवकों ने सेल्समैन को रास्ते में रोक कर पीट दिया। पुलिस ने तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है।
धाता थाना क्षेत्र के गोकुलपुर निवासी आकाश सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। उसमें बताया कि छोटा भाई विकास सिंह अढ़ौली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन है। धाता से शनिवार शाम वह अढ़ौली आ रहा था। रास्ते में कबरहा मंदिर के पास चमन सिंह निवासी गोपालपुर ने दो साथियों संग भाई को बाइक रोकने का इशारा किया।
भाई ने बाइक नहीं रोकी, तो भाई का बुलेट सवारों ने पीछा किया। अढ़ौली पुलिया के पास भाई की बाइक में उन्होंने टक्कर मार दी। इसके बाद गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। वह अपनी कपड़े की दुकान पर बैठा था।
यह देखकर वह भाई को बचाने पहुंचा। तो बुलेट में बैठकर चमन और उसके साथी भाग निकले और जाते समय उधार साढ़े चार हजार रुपये नहीं देने की धमकी दे गए। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बुलेट सवारों की तलाश की जा रही है।