फतेहपुर। गाजीपुर कस्बे में घर की अलमारी का ताला तोड़कर जेवर चोरी करने का आरोप महिला ने देवर पर लगाया है। महिला का दावा है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देवर कमरे में आता-जाता दिखाई दे रहा है।
गाजीपुर निवासी अंजू सोनी ने बताया कि वह 10 जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे कानपुर गई थीं। घर लौटने पर अलमारी का ताला टूटा मिला और उसमें रखे जेवर गायब थे। महिला का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में देवर जीत सोनी आंगन की सीढ़ियों से कमरे में जाते और लौटते दिखाई दिए।
महिला का आरोप है कि फोन पर पूछताछ करने पर देवर ने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विनोद पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।