फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मवेशी पालक के घर से पांच लाख के जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
फोटो-45-चोरी के बाद खुला पड़ी अलमारी। संवाद
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के गंगचौली बुजुर्ग गांव में मवेशी पालक के घर में घुसकर बुधवार रात चोर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गृहस्वामी और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

गांव निवासी मुरली पाल भेड़ पालक हैं। दो दिन पहले उनके घर में छठी कार्यक्रम था। इसमें परिवार के अलावा रिश्तेदार भी रुके थे। मुरली पाल ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। नीचे मेन गेट बंद था।
रात करीब दो बजे पड़ोसी महिला ने गेट खुला देखकर परिवार को जगाया। गेट से ताला गायब था। कमरों में बक्से और अलमारी खुले पड़े थे। जेवर रखने का छोटा बक्सा भी गायब था और अलमारी का लॉकर खुला था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोर घर की चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसे थे। चोर 50 हजार रुपये नकद, सोने की बेंदी, कान के झाले, हार, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, चांदी की पायल, तोड़िया, हाफ पेटी, मां का मंगलसूत्र, दो जोड़ी तोड़िया और दो जोड़ी बिछिया चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें