फोटो-37-घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : 1
थरियांव। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के घर का ताला तोड़कर चोर करीब तीन लाख के जेवर पार कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की।
असोथर थाना क्षेत्र के रिठवां निवासी अवधेश सिंह सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं। वह करीब तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे और असोथर मार्ग पर थरियांव कस्बा श्याम नगर में मकान बनाकर रहते हैं। पत्नी प्रेमकली की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसके चलते पूरा परिवार गांव में अंतिम संस्कार में गया था।
बृहस्पतिवार शाम उनके बेटे विनोद और बबलू तेरहवीं के लिए मां की फोटो लेने घर पहुंचे तो ताला टूटा मिला और कमरे में रखे बक्से से जेवर गायब थे। अवधेश सिंह ने बताया कि जेवर व नकदी समेत करीब तीन लाख की चोरी हुई है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
फोटो-37-घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद- फोटो : 1