फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पूर्व विधायक के घर से 24 लाख के जेवर, एक लाख नकदी चोरी

विज्ञापन
फोटो -24- सीसीटीवी कैमरे के कटे पड़े तार । संवाद
विज्ञापन
ललौली। थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव में पूर्व विधायक बिंदकी दिवंगत अभिमन्यु सिंह चौहान की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य केसर सिंह चौहान के घर बृहस्पतिवार रात चोरों ने दो अलमारियों के लॉकर तोड़कर करीब 24 लाख रुपये के आभूषण और एक लाख नकदी उठा ले गए। सुबह पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

घर में दत्तक पुत्र शक्ति सिंह चौहान परिवार के साथ रहते हैं। शक्ति का पुत्र कीर्तिखेड़ा प्रधान सुभाष सिंह चौहान उर्फ टिंकू सिंह हैं। सुभाष ने पुलिस को बताया कि घटना रात करीब 10 बजे हुई। जब घर के सदस्य अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे।
चोर पीछे की दीवार से घर में घुसे और सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए। कैमरा बंद होने के बाद वे सीढ़ियों के रास्ते कमरे तक पहुंचे। पहले दूसरे खंड के कमरे का ताला तोड़ने पर कुछ नहीं मिलने पर उन्होंने पूर्व विधायक की पत्नी के कमरे में प्रवेश किया।
विज्ञापन

यहां चोरों ने दो अलमारियों के लॉकर तोड़े। एक अलमारी से लगभग एक लाख रुपये नकद और दूसरी अलमारी से आठ तोले का सोने का हार, 30 ग्राम चार सोने की चूड़ियां, 10 ग्राम सोने की चेन और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली।
देर रात घर में आहट होने पर प्रधान सुभाष के भांजे श्रेय सिंह (15) की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर चोर पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले।
प्रधान सुभाष सिंह ने पुलिस को बताया कि घर से करीब 24 लाख से जेवर और एक लाख रुपये की नकदी चोर उठा ले गए हैं। सीओ बृजमोहन राय, प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुट गए। सीओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

कोठी में 66 कमरे, जेवर वाले कक्ष तक पहुंचे चोर
घटना की प्रारंभिक जांच में पुलिस करीबी का हाथ होना मान रही है। तीन खंड की कोठी में 66 कमरे और तीन हाल हैं। चोरी केसर सिंह के कमरे से हुई। केसर सिंह के कमरे तक अनजान व्यक्ति नहीं पहुंच सकता है। घर में कई जगहों पर कैमरे लगे हैं। इन कैमरों के तारों को चोरों ने पहले की काट दिया था।

सिविल लाइंस में रहता है कि एक बेटे का परिवार
पूर्व विधायक के संतान न होने पर उन्होंने संजय और शक्ति को गोद लिया है। संजय का पूर्व में निधन हो चुका है। दिवगंत संजय सिंह का परिवार शहर के सिविल लाइंस में रहता है। संजय सिंह की पत्नी रेखा सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

फोटो -24- सीसीटीवी कैमरे के कटे पड़े तार । संवाद

फोटो -24- सीसीटीवी कैमरे के कटे पड़े तार । संवाद

फोटो -24- सीसीटीवी कैमरे के कटे पड़े तार । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें