फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर से डेढ़ लाख के जेवर चोरी

Sat, 02 Sep 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के ऐंझी गांव निवासी रामदास गुप्ता शहर में रहते हैं। उनकी गांव स्थित किराने की दुकान और घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन

रामदास ने बताया कि वह शाम को परिवार के साथ शहर चला गया था। घर की देखभाल के लिए पड़ोसी राधे सैनी को घर में सोने की बात कहकर चला गया था। करीब रात 11 बजे राधे सोने गया था। वह दरवाजा खोलने पहुंचा। अंदर कमरे की जंजीर बंद थी। इसकी राधे सैनी ने गृहस्वामी रामदास गुप्ता को फोन पर सूचना दी। परिवार के लोग घर पहुंचे। प्रधान पति सुरेंद्र कुमार दुबे और थाने में सूचना दी। रामदास ने बताया कि चोर पीछे के रास्ते से भाग निकले हैं। सोने चांदी के करीब डेढ़ लाख के जेवर, दुकान से सामान, छह सौ रुपए नगद गुल्लक से चुरा ले गए हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें