फतेहपुर में कोविड-19 संक्रमण के चलते बुजुर्ग पेंशनर्स को सुरक्षित रखने के लिए डाक विभाग आगे आया है। विभाग, पोस्टमैन के जरिए पोस्टमैन के जरिए यह सुविधा देने जा रहा है। पेंशनर्स को इसका लाभ उठाने के एवज में सिर्फ ख70 अदा करना होगा। अच्छी बात यह होगी कि उसे जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डीडीओ ऑफिस या पेंशन विभाग नहीं जाना होगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी हो जाएगी।
डाक विभाग यह सुविधा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से देने जा रहा है। इस डोर स्टेप सर्विस का लाभ उठाने के लिए पेंशनर्स को महज क्षेत्र के डाक बाबू से संपर्क करना होगा। डाक बाबू घर पर पहुंचकर जीवन प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को मोबाइल व बायोमेट्रिक व्यवस्था से अंजाम देगा। मौके पर ही ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट के शाखा प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि यह सुविधा ख70 का चार्ज देकर हासिल की जा सकती है।
कोरोना संक्रमण से पेंशनर्स को बचाना जरूरी है। सरकार ने उन्हें घर पर रहने को कह रखा है। ऐसे में उन्हें जीवित प्रमाण पत्र के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते रहे। इस सुविधा का लाभ उठाने वाले को प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डीडीओ/ पेंशन विभाग जाने की जरूरत नहीं होगी। इस सुविधा के बारे में मोबाइल नंबर 8964 4745 15 पर संपर्क किया जा सकता है।
क्त