फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानाबाद से बीना, अयाहशाह से अयोध्या बने प्रत्याशी

Thu, 29 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
जहानाबाद से सपा की घोषित प्रत्याशी बीना पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा की बुधवार को घोषित सूची में जहानाबाद के सिटिंग विधायक मदन गोपाल वर्मा का पत्ता साफ हो गया। इस सीट पर बीना पटेल को टिकट दिया गया है। उधर, बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए अयाहशाह के विधायक अयोध्या प्रसाद पाल को अयाह शाह का टिकट थमाया गया है। पहले इस सीट पर असोथर ब्लाक की पूर्व प्रमुख रीता प्रजापति के नाम की घोषणा हुई थी। सपा ने इससे पहले जो सूची जारी की थी उसमें जिले की छह विधानसभा सीटों में पांच पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी। जहानाबाद को बचाकर रखा गया था।
विज्ञापन


चाचा-भतीजा संग्राम के चलते सपा पहले भी दो मर्तबा सूची जारी कर चुकी है। अयाहशाह सीट पर सपा ने सबसे पहले राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गायत्री प्रसाद प्रजापति की करीबी असोथर की पूर्व ब्लाक प्रमुख रीता प्रजापति को उतारा था। इसके बाद यहां से दलजीत निषाद के नाम की घोषणा हो गई। इस घोषणा के बाद मची उठापटक के बाद फिर रीता की वापसी हुई।

अब बसपा छोड़कर आने वाले विधायक अयोध्या प्रसाद पाल को प्रत्याशी बनाया गया है। जहानाबाद में सपा के मदनगोपाल वर्मा विधायक हैं। सपा का एक धड़ा सिटिंग विधायक की प्रत्याशिता ओके मानकर चल रहा था पर ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें