फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई पर हमले के खिलाफ फूटा आक्रोश

Sun, 05 Apr 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग के जेई पर हुए हमले को लेकर कर्मचारी संगठनों में आक्रोश है। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रज्जू के नेतृत्व में प्रधान डाकघर के कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को चेतावनी दी।
विज्ञापन


कहा कि जेई गुलाब सिंह के हमलावरों को यदि जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

भारतीय मजदूर संध के जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद के प्रत्येक विभागों में चेतावनी प्रदर्शन करने के बाद हड़ताल कर दी जाएगी।

यदि इसी तरह कर्मचारियों पर हमले होते रहे तो कर्मचारियों को नौकरी करना मुश्किल हो जाएगा। टेलीफोन विभाग के कर्मचारियों ने भी काली पट्टी बांधकर हमलावरों क ो गिरफ्तार करने की मांग की है। यह एकजुटता का प्रतीक है और इससे भी प्रशासन यदि नहीं चेता है तो परिणाम प्रशासन के सामने होंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर शत्रुघ्न लाल, राकेश कुमार, शैलेंद्र सिंह, जयशंकर गुप्त, मनीष शुक्ला, सुरेंद्र श्रीवास्तव, इंद्र नारायण मिश्र, हरिपाल सिंह, रहसुल जमा, सुशील, पवन शर्मा, अवधेश द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें