फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जेसीबी-11 ने लोधौरा को हराकर प्रीमियर लीग फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
फोटो-25-मैन आफ दा मैच की ट्राफी देते समाजसेवी। संवाद
विज्ञापन
थरियांव। हसवा ब्लॉक की सातवीं प्रीमियर लीग में सोमवार को जेसीबी-11 टीम ने लोधौरा टीम को 21 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेसीबी-11 ने 14 ओवर में 186 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोधौरा टीम 165 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

जेसीबी-11 के ऑलराउंडर हिमांशु त्रिपाठी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। समाजसेवी उमाकांत त्रिपाठी ने उन्हें पुरस्कार दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संजीव प्रताप सिंह, ऋषिकांत त्रिपाठी, राज सिंह, अभिषेक सिंह, कपिल सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो-25-मैन आफ दा मैच की ट्राफी देते समाजसेवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें