फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महेश्वरी माता मंदिर से निकाला जवारा जुलूस

Thu, 18 Apr 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर /सरीला। क्षेत्र के भेड़ी डांडा गांव स्थित प्रसिद्ध मां माहेश्वरी धाम में बुधवार को भव्य जवारा जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल सैकड़ो भक्तों ने लोहे की सांग को शरीर के विभिन्न हिस्सों में छिदवा प्रदर्शन किया। जवारा जुलूस निकलने का सिलसिला बुधवार देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक मयाराम वर्मा मंदिर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महिलाएं अपने सिर पर जवारा के खप्पर और पताका लेकर बुंदेलखंडी अचरी गायन करते हुए मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में लगे मेले में लोगों ने अपनी जरुरत के सामान की जमकर खरीदारी की। देर शाम उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी आशीष यादव व थाना प्रभारी ब्रजमोहन सहित सहित सैकड़ो की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
पौथिया संवाद के अनुसार नवमी पूजन के साथ जगह-जगह कन्या भोज का आयोजन किया गया। साथ ही जवारा जुलूस निकाला गया। महिलाएं व युवतियां सिर पर जवारे लेकर आशा माइ मंदिर फूटा तालाब पहुंची। जहां सांगों के प्रदर्शन के साथ अचरी गायन हुआ। किया गया। बहरुपिया पार्टी के कलाकारों ने तरह तरह के भक्ति गीत गाकर लोगों का मनमोह लिया।वहीं शहर काली माता का डोला निकाला गया। सुमेरपुर में जवारे लेकर उनका पारन किया गया। इस मौके पर देवी भक्त झूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें